फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर उसके मायके वाले वहां पहुंचे और किसी तरह उसे बचाकर यहां ले आए। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुनसरिना पुत्री फोजूदीन खड़खड़ी गांव की रहने वाली है। उसका निकाह सात माह पूर्व लिलौन खेड़ी जनपद शामली के अब्दुल रहमान पुत्र मेहरबान के साथ हुआ था। अब वह चार माह की गर्भवती भी है। कुछ दिन पूर्व ससुराल वालों ने मुनसरिना से अपने मायके से बाइक लाने की मांग की। पहले तो वह अपने ससुराल वालों की मांग को टालती रही। लेकिन बुधवार को उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी और उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीख सुनकर मोहल्ले वालों ने उसे बचाया और उसके परिजनों को खड़खड़ी में सूचना दी। वे लिलौन पहुंचे और उसे लेकर कोतवाली बड़ौत आये। उन्होंने इस संबंध में पति, देवर, जेठ व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें