दोघट (बागपत)। पुसार गांव में रविवार की रात में चोर मुख्य चौराहों और गलियों में लगी सात सोलर लाइटों से बैट्री और प्लेट चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार की सुबह लगी। ग्राम प्रधान ने दोघट थाने में चोरी की तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।