फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि से फसल काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय भड़ल की कृषि भूमि पर स्टे के बाद भी खड़ी फसल को एक पक्ष काटने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने बताया प्राथमिक विद्यालय भड़ल की कृषि भूमि का ठेका ग्राम पंचायत ने छोड़ा। इसके बाद जिला पंचायत ने भी इसका ठेका छोड़ दिया । इससे भूमि पर विवाद खड़ा हो गया और इसमें दो पक्ष आमने-सामने हो गए । यह मामला न्यायालय में पहुंच गया । न्यायालय ने इस पर स्टे के आदेश कर दिए । अब इस भूमि में ज्वार की फसल खड़ी है। इस फसल को एक पक्ष काटने की कोशिश कर रहा है। जबकि दूसरा पक्ष फसल को नहीं काटने दे रहा है। इससे दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रधान ने कहा बीएसए को स्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें