फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी से स्विफ्ट सवार बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल-भैड़ापुर मार्ग पर बाइक सवार कपड़ा कारोबारी समेत दो लोगों से कार सवार बदमाश हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

रटौल निवासी रहीसूद्दीन दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़े की दुकान करता है। उनके पास गांव का ही मुस्तकीम काम करता है। वे दोनों शुक्रवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रटौल के जंगल में पीछे से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मारी। इससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचे सटाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ितों का कहना है कि बदमाश रटौल बस स्टैंड से होते हुए ढ़िकौली की ओर को गए हैं। रास्ते में खड़ी 100 डायल को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने बदमाशों का पीछा तक नहीं किया। पीड़ितों ने रटौल चौकी पुलिस से शिकायत की है। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह का कहना है बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें