बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में पांच महिला तीन वर्षीय एक बच्ची को लेकर घूम रही थी। कस्बे के दुकानदारों ने बच्ची को बेचने के शक में महिलाओं का पीछा किया। महिलाएं बस में बैठकर बागपत की ओर आने लगी। पीछा करने पर दो महिला रास्ते में बस से उतर गई। तीन महिलाओं को लोगों ने बागपत शहर में पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इनमें से एक महिला ने बताया बच्ची उसकी धेवती है। उसको पीलिया हो रहा है। उसका इलाज कराने के लिए दिल्ली से कस्बा टटीरी में लेकर आए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद महिलाओं को छोड़ दिया है।