बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के गोलीकांड के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पहुंचा। उन्होंने कहा आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस उनको पकड़ने के बजाए क्लीन चिट देने की तैयारी कर रही है। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह के भतीजे पवन (24) की गोली मारकर हत्या की और परिवार के तीन लोग धर्मवीर, प्रवीन और सोनू गोली लगने से घायल हो गए । खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। नामजद सात आरोपी जेल जा चुके हैं। इस मामले में पीड़ित प्रधान अमरदीप सिंह ने कहा फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कई बार पुलिस अफसरों से शिकायत की जा चुकी है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि थाना पुलिस चार आरोपियों को क्लीन चिट देने की तैयारी कर रही है। उसने एसपी से शिकायत की। एसपी डी प्रदीप कुमार ने केस की निष्पक्ष कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित प्रधान अमरदीप सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने सुनाई नहीं की और आरोपियों को क्लीनचिट दे दी तो सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी।