फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला को पीट-पीटकर अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में बच्चों के विवाद में एक महिला को घर में घुसकर चार पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल सुशीला पत्नी श्याम सुंदर है। उसके बच्चों का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। शनिवार की तड़के जब महिला घर पर अकेली थी, तो पड़ोसी चार युवक घर मेें घुसे और उसे लाठी-डंडो से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर लोग उधर आए तो वे उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने कोतवाली पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन, वे फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें