बागपत।
मीतली गांव में श्मशान घाट से सबमर्सिबल उखाड़कर ले जाते हुए चोर को लोगों ने पकड़ लिया। प्रधान सरला देवी के पति सतीश राणा ने बताया कि श्मशान घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि श्मशान घाट पर लगे सबमर्सिबल को कुछ चोर उखाड़ रहे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। एक चोर को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़ा गया चोर गांव का ही निवासी प्रदीप है। उसके कब्जे से सबमसर्बिल बरामद हुआ। उसने अपने दोनों साथियों के नाम भी बता दिए। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।