ढिकौली में दिखा तेंदुआ, जंगल की घेराबंदी
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर और ढिकौली गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिए जाने से दहशत फैल गई। किसानों का कहना है कि वह खेत में काम कर रहे थे कि उनके सामने से तेंदुआ गुजरा, जिससे वह डर गए और गांव की तरफ चले गए। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
खट्टा प्रह्लादपुर निवासी किसान हरिओम पुत्र राजेंद्र ने बताया सोमवार की सुबह वह खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके सामने तेंदुआ आ गया। इसके बाद वह गांव की तरफ चला गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण हथियारों के साथ खेतों में पहुंचे। पंजों के निशान देखकर ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ ही था। किसानों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों को हथियारों के साथ खेतों में जाने और पशुओं की सुरक्षा करने के लिए ग्रामीणों को कहा गया। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। इसमें ओमपाल, जितेंद्र, जयवीर, शिवकुमार, प्रदीप, ओमपाल, हरेंद्र, ललित, ओमवीर सिंह, जगपाल आदि रहे।