खेकड़ा (बागपत)। शहर के बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान में आग लगने से कई हजार रुपये कीमत की दवाई जल गई। सूचना मिलने पर फायरकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई। आबिद अली की बाजार में पुलिस चौकी के समीप मेडिकल स्टोर की दुकान है। पास में ही उसने गोदाम बना रखा है, इसमें उसने दवा रखी हुई हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दुकान में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। दुकान मालिक व आसपास के दुकानदारों ने फोन कर फायरकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और अथक प्रयास करके आग पर किसी तरह काबू पाया गया।