फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर के अनुज की मौत में आया नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव के तालाब में चार दिन पहले तालाब में डूबकर हुई अनुज कश्यप की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंपा। पुलिस तीनों आरोपियों के साथ पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव में 19 अप्रैल को शीतला माता के थान के पास तालाब में युवक का शव मिला। पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को पिता रमेश ने शव की शनाख्त अपने बेटे अनुज कश्यप के रूप में की । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने का खुलासा हुआ। सोमवार को मामले में नया मोड़ आ गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गांव की तीन युवकों पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। पिता रमेश ने बताया कि 16 अप्रैल को मृतक अनुज पर टीकरी निवासी युवक का फोन आया। इसके बाद वह घर से यह कह कर चला गया कि दोस्त के पास जा रहा है। बाइक में बैठ कर उसे साथ चला गया। मोबाइल भी घर पर ही छोड़कर चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तीन लोगों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने तीनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने तीनों से अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की। मृतक के पिता ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि परिजन तीन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें