घर से युवती को अगवा कर ले गए युवक
बड़ौत (बागपत)। नगर के एक मोहल्ले से कार में सवार में चार युवक घर पर अकेली एक युवती को अगवा कर ले गए। उसके चाचा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गर के एक मोहल्ले में 20 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाजार गई थी। जब वह आई तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे और बेटी वहां नहीं थी। उसने आसपास के लोगों से पूछा तो पता लगा कि एक कार में कुछ लोग आए थे और उसे अगवा कर ले गए हैं। लेकिन क्षेत्रवासियों को यह अंदाजा नहीं था कि कार में उसे अगवा करके ले जाया जा रहा है। चाचा की ओर से तहरीर देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।