बागपत। मोहल्ला कुरैशियान बागपत निवासी अफसाना पत्नी इमरान ने पुलिस को बताया कि उसका पति पशु व्यापारी है। देवरानी से मामूली बात को लेकर तीन दिन पूर्व झगड़ा हो गया। देवरानी ने उबलता दूध उसके ऊपर फेंक दिया। गर्म दूध से वह झुलस गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि देवरानी उसके बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। उसने जान का खतरा बताया। आरोपी देवरानी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।