फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर में हाईवे पर संघर्ष, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक की बाइक में साइड लगने पर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से पथराव व लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच-छह युवकों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

गौरीपुर गांव निवासी सचिन ने बताया कि वह बाइक पर काठा गांव किसी काम से गया था। वापस लौटते समय पाली गांव के पास ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। इसे लेकर उसकी ट्रक चालक से कहासुनी हो गई। सिसाना गांव के पास ट्रक चालक ने उसे रोककर मारपीट की। उसने अपने गांव में दोस्तों को मोबाइल पर जानकारी दी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास 10-12 युवकों ने ट्रक रुकवा लिया और पथराव कर ट्रक में तोड़फोड़ की। ट्रक चालक व युवकों के बीच लाठी-डंडे चले। बीच बचाव करने आए ग्रामीणों के साथ भी ट्रक चालक ने मारपीट की। झगड़े में सचिन, ट्रक चालक मेहराज पुत्र इकबाल, हेल्पर साबिर पुत्र जुम्मा निवासी धनौरा सिल्वरनगर, दिलशाद पुत्र बसारत अली निवासी निवाड़ा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच-छह युवकों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें