बिनौली (बागपत)। कुछ बदमाश मंगलवार की रात में माल माजरा गांव में वारदात के इरादे से एक मकान में घुसे। एक मकान के पास जैसे ही वे पहुंचे तो किसी ग्रामीण ने देख लिया और शोर मचा दिया, इसके बाद जाग होने पर बदमाश भाग खड़े हुए। भागते समय बदमाश बाइक वहीं छोड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीण सेंसर पाल ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।