फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी फर्टिलाइजर फैक्टरी के गोदाम में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमीनगर सराय रोड पर स्थित त्रिवेणी फर्टिलाइजर फैक्टरी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पर्याप्त पानी न होने के कारण वह पानी लेने गई। दमकल टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक 20 लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय रोड पर त्रिवेणी फर्टिलाइजर फैक्टरी का गोदाम है। इसमें पैकिंग का सामान, प्लास्टिक के डिब्बे सहित अन्य कीमती सामान रखा था। शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटे ऊंची उठने लगी। इससे गोदाम के आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय बाद ही गाड़ी का पानी खत्म हो गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी पुन: पानी लेने गई, तब तक काफी सामान जल गया। दमकल टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के गोदाम के मालिक राकेश जैन पुत्र वकील चंद जैन ने बताया कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का सामान जला है। जांच पूरी होने के बाद नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। उन्होंने घटना की पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें