बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में घर के बाहर सट्टा खेल रहे लोगों को मना करने पर कुछ लोगों ने गांव की मुकेश देवी पत्नी सुनील पर जानलेवा हमला बोल दिया। इससे मुकेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर गांव से भाग गए। पुलिस ने मुकेश देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने गांव में पुलिस बल तैनात किया।