बागपत। मंगलवार रात कोर्ट रोड पर बाइक चोरी कर रहे चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया चोर देशराज मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।