बड़ौत (बागपत)। सिंडिकेट बैंक की बावली शाखा मेें कैशियर द्वारा प्रबंधक को केबिन में बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले मेें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिंडिकेट बैंक की बावली शाखा मेें कैशियर कुलदीप ने अपने वेतन के अनुरूप 56 हजार का ऋण लिया था, ऋण की किस्त न चुकाने पर प्रबंधक ने कैशियर के वेतन को रोक लिया और कहा कि पहले ऋण की किस्त जमा करें। इस पर कैशियर ने प्रबंधक को केबिन मेें बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, बाद मेें बैंक के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें छुड़ाया । बैंक प्रबंधक मनमोहन ने कैशियर के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।