फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि किसान पर बैंक व साहूकारों का कर्ज था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। इस मामले की अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयार में लगे हैं।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 40 वर्षीय किसान का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने कमरे के किवाड़ तोड़कर शव को नीचे उतारा। किसान की मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि किसान पर बैंक व साहूकारों का कर्ज था। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने इस तरह की जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वे अपने स्तर पर मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें