फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक पर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गत दो दिन पूर्व अमीनगर सराय मार्ग पर कृषि यंत्र रिपेयरिंग मैकेनिक पर जानलेवा हमले के मामले में बिनौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिनौली गांव निवासी मुकेश उर्फ टीटू पुत्र धर्म सिंह को अमीनगर सराय मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी, जब वह अपनी कृषि यंत्र रिपेयरिंग की दुकान पर काम कर रहा था। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात्रि मुकेश उर्फ टीटू ने थाने में भतीजे देवेंद्र और रवि पुत्र राजेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा ने घटना का शीघ्र ही खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें