फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व बच्चो पर झपट रहे जंगली सुकर से एक किसान भिड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शबगा गांव में किसान दिनेश पुत्र जगदीश अपनी पत्नी रीता और पुत्र नितिन के साथ खेत काम कर रहा था। इसी दौरान जंगली सूकर उसके पुत्र और पत्नी की ओर झपट पड़ा। अपने परिवार को खतरे में देखकर दिनेश ने सूकर के कान पकड़ लिए और निहत्था ही भिड़ गया ,इसी दौरान उसकी पत्नी और पुत्र ने शोर मचा दिया। इसके चलते आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्र हो गए । काफी प्रयास के बाद भी शूकर दिनेश पर झपटता रहा, किसी तरह किसानों ने बल्लम भाले से वार कर किसान को बचाया ,जंगली शूकर के हमले में घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। किसानों ने कहा आए दिन खेत में जंगली जानवर के हमले के कारण भय का माहौल बना हुआ है, इसके चलते किसान समूह बनाकर खेतों में जाने को मजबूर हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें