फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में बेहोश हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कचहरी में मुकदमे की पैरवी पर आई जौहड़ी गांव की महिला बेहोश होकर गिर गई। जौहड़ी गांव निवासी बीमरती के साथ कई माह पूर्व पड़ोसियों ने मारपीट कर दी थी। यह मामला बागपत न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को केस में महिला की गवाही होनी थी। महिला देवर के बेटे प्रवीण के साथ कचहरी पहुंची तो कचहरी परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर गई। महिला के बेहोश होने पर कचहरी में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का उपचार कराया जा रहा है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि कचहरी में तेज धूप के कारण महिला बेहोश हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें