फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के मामले में पति, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

डौला गांव में छह दिन पहले विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब चार आरोपी फरार है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

29 मार्च को डौला गांव में विवाहिता कोमल पत्नी अतुल की फांसी लगाकर हत्या की। उसका फांसी लगाकर शव पंखे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतका के भाई नरेश निवासी जखवाला जनपद सहारनपुर ने पति, ससुर समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में तभी से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह को सूचना मिली कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी बाप-बेटा अमरपुर गढ़ी रजबाहे की पटरी से जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ ससुर वीरपाल पुत्र बाबू और अतुल पुत्र वीरपाल निवासी डौला को गिरफ्तार किया। अब इस मामले में चार आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें