बड़ौत (बागपत)। दिल्ली - शामली रेलमार्ग पर बुधवार की सुबह अलावलपुर हाल्ट के पास ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक गिर गया। स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस की मदद से बेहोशी की हालत उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा। युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मरने वाले युवक की औसतन उम्र 34-35 वर्ष के लगभग बताई गई है।