फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लाखों की चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित दो दुकानों में नकब लगाकर लाखों की चोरी का खुलासा किया है। चोरों की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद किया है। आठ दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित विनोद ऑटो सर्विस और बब्बू ऑटो इंजीनियरिंग की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने इस मामले में दो चोर पप्पू उर्फ साकिब पुत्र शमशाद निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत और शाहिद पुत्र रोजूद्दीन निवासी जौहड़ी को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी किया सामान बरामद किया। पुलिस ने चालान कर दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें