दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट के जंगल में असामाजिक तत्वों ने किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जला दी। पीड़ित किसान राजकुमार दोघट का रहने वाला है। सोमवार की शाम उसके गन्ने के खेत में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। इससे पूर्व भी दो बाहर असामाजिक तत्व किसान की गन्ने की फसल जला चुके हैं। पीड़ित किसान ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।