बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जीएनएम और एएनएम के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. संजीव रोहतगी, प्रोफेसर आरपीएस तोमर, भगवती देवी, डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजली तोमर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह के प्रारंभ में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद प्राचार्य स्वाति पाटनवाल द्वारा कालेज रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य, हैंड वाशिंग थीम नृत्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ थीम, हरियाणवी लोक नृत्य, कन्या भ्रू्ण हत्या थीम नृत्य, मराठी गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. सजीव रोहतगी ने ने कहा कि आज के दिन से सभी नए बच्चों का चिकित्सा के क्षेत्र में पहला कदम होगा। उन्होंने सभी को मदर टेरेसा जैसी महान हस्तियों के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में उन्होने गत वर्ष में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संतोष, दीपा, वंदना, दुर्गेश, दिव्या, पूजा, प्रमिला, इंदिरा, विद्धेश्वरी, भावना, तरुणी आदि का सहयोग रहा।