फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला सीमा पुत्री राम कुमार बोहला गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 7 मार्च 2011 को बड़ावद गांव निवासी संजय पुत्र बालकिशन के साथ हुई , जो आरपीएफ में कांस्टेबिल है। अब महिला के दो बेटे भी हैं। एक माह पहले सीमा के ससुराल वाले उससे कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके परिजनों ने यह मांग पूरी करने से मना कर दिया तो 15 दिन पहले उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भग निकली और मायके में इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन उसे कोतवाली बड़ौत लेकर आए, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुहार लगाई तो उनके आदेश पर बुधवार की रात में सीमा की तहरीर पर पति, जेठ, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें