फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी रोड पर छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गांधी रोड पर कोचिंग कर जा रही छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रा के परिजनों और राहगीरों ने युवक की जमकर धुनाई की। इसी बीच युवक भाग निकला। नगर के एक मोहल्ले की छात्रा कोचिंग कर अपने घर जा रही थी। जब वह गांधी रोड से जा रही थी, तभी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों और सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इससे रोड पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच युवक किसी तरह वहां भाग निकला। लोगों ने उसका काफी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। बाद में छात्रा के परिजन पुलिस को कुछ लिख कर दिए बिना ही चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें