फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी समेत कई राहगीरों से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु व्यापारी समेत कई से तमंचे के बल पर लूटपाट
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। लोनी-रटौल मार्ग पर बदमाशों ने शुक्रवार को आतंक मचाया। पशु व्यापारी समेत कई राहगीरों से मारपीट कर लूटपाट की। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
रटौल निवासी वाहिद पशु व्यापारी है। वह घिटौरा गांव मे पशु खरीदने के लिए गया था। पशु न मिलने के कारण वापस अपने गांव आ रहा था। वह दोपहर करीब बारह बजे जैसे ही रटौल-लोनी मार्ग पर घिटौरा मोड़ के भट्ठे के पास पहुंचा तभी बाइक सवार सशस्त्र तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर 20 हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मंडौला निवासी विनोद नमकीन की क्षेत्र में सप्लाई करता है। चांदीनगर क्षेत्र में सप्लाई करके लौट रहा था। जैसे ही गढ़ी कलंजरी-सिरोरा मार्ग पर गढ़ी कलंजरी गांव के पासपहुंचा, तभी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर पांच हजार रुपये नगद, मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन लोगों ने बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

उधर, रटौल निवासी अकरम शुक्रवार सुबह 10 बजे घिटोरा गांव किसी काम से गया था। वह जब गांव के पास पहुचा तो पीछे से चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर साढ़े 22 हजार रुपये लूट लिए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें