फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को डराया तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर भ्रमण किया। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर कहा यदि किसी भी प्रत्याशी ने मतदाता को डराया या धमकाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस बल ने कस्बे में विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया। पुलिस ने कहा यदि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को डराता, धमकाता या शराब बांटता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मतदाताओं को किसी भी तरह के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे है। चुनाव में यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। थानाध्यक्ष चितवन कुमार और एसएसआई रमेश सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें