फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को दबोचा, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंगदपुर जौहड़ी गांव में गत दो दिन पहले हुई सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया, इनसे पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले अंगदपुर जौहड़ी गांव मेें शराब के ठेके के सेल्समैन देवेंद्र पुत्र बलजीत 44 की रात्रि में सोते वक्त गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र अंकुश ने बिनौली थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड में शनिवार की बिनौली थाना पुलिस ने दबिश देकर कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने कहा हत्याकांड का शीघ्र खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें