फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर मंगलवार को एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। मोहल्ले वासियों ने उसे बचाया और उसे गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में महिला ने पति और सास के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला रुकसाना शामली की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले कोताना गांव के आमिर के साथ हुई और उसके पिता ने शादी के दौरान बाइक भी दहेज में दी । शादी के कुछ दिन बाद से ही रुकसाना के ससुराल वाले दहेज के लालच में उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हाल में उसके ससुराल वालों ने उससे कार लाने की मांग की। मांग पूरी न करने पर रूकसाना को उसके पति और सास ने उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया और घर से निकाल दिया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और उसके मायके वालों को सूचना दी। लोगों ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । उसने पति और सास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें