बड़ौत (बागपत)। कांशीराम कॉलोनी के धीरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट रूप से नहीं आया है। अब उसका बिसरा जांच के लिए भेजा है। जबकि पुलिस की शक की सुईपरिवार के आसपास घूम रही है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी धीरज 23 दिसंबर को अपने दोस्तों से मिलने के लिए नई बस्ती गया , लेकिन तब से उसका पता नहीं चला । रविवार को उसका शव कांशीराम कॉलोनी के पास ही एक खेत में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग अवरुद्ध किया था। इस मामले में तीन लोगों को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई । कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। अब इसका बिसरा जांच के लिए भेजा है। वहीं इसकी सुई परिवार के इर्द गिर्द ही घूम रही है।