फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी का बोल्ट निकला, ट्रैक पर रोकनी पड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सूरजपुर महनवा गांव के मानव रहित रेलवे फाटक पर गेटमैन की सूझबूझ से हादसा टल गया। लाइन से बोल्ट निकला देखकर गेटमैन ने अफसरों को अवगत कराया । लाइन में कर्मचारी ने पहुंचकर बोल्ट लगाया, इस कारण करीब 15 मिनट ट्रेन बीच में ही लाइन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (51911) दोपहर दो बजे अहेड़ा हाल्ट से रवाना हुई। सूरजपुर महनवा गांव के मानव रहित फाटक से गुजारने के लिए गेटमैन अन्नु वहां पर पहुंच गया। रेलवे लाइन के जोड़ का बोल्ट निकला मिला। यह देख उसने सूझबूझ का परिचय देकर बागपत रोड स्टेशन अधीक्षक सनी को इसकी जानकारी दी। सनी ने ट्रेन को होम सिग्नल पर ही रुकवा दिया। स्टेशन से तुरंत मेकेनिकों की टीम को भेजा। इसके बाद लाइन ठीक की गई। करीब 15 मिनट बाद वहां से ट्रेन स्टेशन के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक ने कहा सूचना मिलते ही ट्रेन को रुकवाया और लाइन ठीक कराई । इसके बाद ट्रेन गुजरी। इसी कारण ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही।

आखिर कैसे निकला लाइन से बोल्ट
बागपत। हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार लाइन से बोल्ट कैसे निकला। गेटमैन अन्नू ने कहा शनिवार को सुबह के समय बोल्ट लगा था। कुछ लोग असामाजिक तत्वों की खुराफात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें