फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहदे ने खेत जा रही किशोरी से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर चला गया। इसकी पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया गांव का ही एक युवक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है। गली से गुजरते समय उस पर फब्तियां कसता और छेड़छाड़ करता है। बेटी के आग्रह करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके जानकारी देने पर आरोपी युवक के परिजनों को इससे अवगत कराया । इसके बाद भी आरोपी अधिक हरकतें करने लगा। बेटी शनिवार को खेत में खाना लेकर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर भुगत लेने की धमकी देकर भाग गया। उसने पुलिस से लड़की की सुरक्षा कराने और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी लोकेंद्र पाल सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें