फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मं पतंग गिरते ही दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर गांव के एक खेत में पतंग गिरने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव निवासी वीर सैन ने बताया बच्चे बुधवार शाम पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान मांझा टूटकर पतंग गांव के ही ओमी के सब्जी के खेत में गिर गई। इसी को लेकर ओमी और उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दूसरी तरफ ओमी ने कहा आरोपियों ने उन पर हमला किया है। दोनों ओर से तीन लोग घायल हुए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया।

आदर्श नंगला में युवक पर
दरांती से हमला, घायल
फोटो: 3
बागपत। छपरौली क्षेत्र के गांव आदर्श नंगला निवासी युवक प्रयास ने बताया गांव का एक युवक बेवजह उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उस पर दरांती से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया । उसने थाना पुलिस से शिकायत की । पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें