ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
बड़ौत (बागपत)। बड़का हाल्ट पर मंगलवार की तड़के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की बड़का हाल्ट पर अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक की उम्र करीब 27 वर्ष है। उसके दाए हाथ पर राजीव कुमार व सुषमा लिखा हुआ है। वह गुलाबी रंग की टी शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुऐ था। बाद में पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।