फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर सीओ ऑफिस के पास घी की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीओ ऑफिस के पास दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी व घी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह वारदात की जानकारी मिली। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि बागपत में कोर्ट रोड पर सीओ ऑफिस के पास उसकी घी की दुकान है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार की सुबह दुकान पर आया तो ताले टूटे पड़े थे। रात्रि में चोर दुकान से चार हजार रुपये की नगदी, चार टीन घी, एक टीन तेल चोरी कर ले गए। सीओ ऑफिस के पास दुकान में चोरी की वारदात को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना था कि चोरों में पुलिस का खौफ नहीं रहा। सीओ ऑफिस के पास ही दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। उन्होंने वारदात के खुलासे की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें