फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन

दाहा। गांव में शुक्रवार को शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा का स्थापित किया गया। इससे पूर्व गांव में शोभायात्रा निकाली। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जिनको देखने के लिए गलियों में काफी भीड़ रही। बैंडबाजों के साथ भक्ति गीत गाए गए। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा शिव मंदिर पर आकर समाप्त हुई है। मंत्रोच्चारण के बाद प्रतिमाओं का स्थापित कराया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पंडित मोहन शर्मा, धर्मपाल शर्मा, नरेश फौजी, पप्पन राणा, दीपक राणा, जयपाल शर्मा, मास्टर सोमपाल राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें