खेकड़ा (बागपत)।
थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि थाना पुलिस टीम रविवार की सुबह जब फखरपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को एक व्यक्ति एक बोरा लेकर जाता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर उसके पास से हरियाणा मार्का देसी शराब के बीस अद्धे बरामद किए। उसने अपना नाम नसीमू निवासी रटौल बताया। पुलिस ने खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।