बड़ौत (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती थाने पहुंच गई और न्याय की मांग की।
एक गांव में युवक और युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की कसमें भी खाई थी। लेकिन अब प्रेमी अपने वादे से मुकर रहा है लेकिन युवती उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ी है। बुधवार को युवती मामले को लेकर थाने पहुंची ओर न्याय की मांग की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस मामले में युवक और युवती के परिजनों से वार्ता की जा रही है।