मिर्धानपुरा मोहल्ले में मामूली बात को लेकर 7-8 लोगों ने परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। मोहल्ले के लोगों ने पंचायत कर मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन पंचायत में भी पीड़ित परिवार के लोगों की पिटाई की गई। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया।
मोहल्ला मिर्धानपुरा बागपत निवासी अहसान पुत्र कामिल ने बताया कि उसके पड़ोसी असलम से उनकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसे लेकर मंगलवार की रात में 7-8 लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। जब वे कोतवाली में तहरीर देने के लिए जाने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने उन्हें रोक लिया और फैसले की बात कही। बुधवार की सुबह मोहल्ले में पंचायत हुई। इसमें आरोपी पक्ष के लोगों ने फिर से पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। पंचायत में तलवार लहराई। इसमें अहसान, उसका भाई अब्दुल गनी, भाभी रूबीना, मां शब्बो घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है।