बागपत। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में युवती और किशोरी से रेप का प्रयास किया गया। दोनों ही मामलों में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पहली वारदात उस समय हुई जब युवती सामान लेने घर के बाहर गई थी, जहां गांव के ही एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर अपने मकान में खींच लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी संजीव पुत्र सतपाल के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। वहीं एक दूसरे गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और रेप का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।