बागपत। सूप-छपरौली मार्ग पर सूप गांव के पास साक्षी महाराज के आश्रम में बुधवार की रात में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से गैस सिलेंडर, चूल्हा, कपड़े, बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में रमाला थाने में तहरीर दी।