फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में किसान की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी में किसान की पीटकर हत्या
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। टीकरी गांव के जंगल में शराब पीकर हुए विवाद में किसान की दोस्तों ने ही बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने कस्बे के ही लोगों को नामजद कराते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीकरी निवासी कर्णवीर (38) खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार शाम चार बजे के लगभग टीकरी-गांगनौली बाइपास के पास सुधीर के खेत के सामने चकरौड़ पर उसका शव पड़ा मिला। किसान की हत्या की सूचना पर कस्बे में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान के शरीर पर चोटों के निशान मिले है। भाई रामवीर ने कस्बे के ही दो लोगों के खिलाफ थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामवीर ने बताया कि कर्णवीर शराब पीने का आदी था। तीन दिनों से अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। शुक्रवार सुबह भी वह शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ कस्बे में घूमता देखा गया। शराब पीने को लेकर दोस्तों के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों दोस्तों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर बच्चू सिंह और दीपक निवासी टीकरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

--------------------
चाकू से पत्नी को कर दिया था घायल
दोघट। मृतक के भाई रामवीर ने बताया कि तीन दिन पहले अपनी पत्नी सुमन से झगड़ा हो गया था। उसने पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बड़ौत के निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज चल रहा है। उसके एक बेटा दीपक व एक बेटी ज्योति है। उसकी मौके बाद परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें