फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे
विज्ञापन

खरखौदा। सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने धनंतला खंदावली मार्ग से अपने खेत से घर वापस लौट रही महिला से हथियारों के बल पर कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाना पहुंचने से पहले ही समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस ने थाने की सीमाओं को सील करने, थाना क्षेत्र में आए दिन होने वाली लूट वाली घटनाओं सहित अपराधों को रोकने के लिए एक पुलिस चौकी व 14 पुलिस पिकेट का निर्माण कर खूब अधिकारियों की वाहवाही लूटी। पूरे प्रदेश में इतनी पिकेट बनाने पर इस थाने को मॉडल थाना भी होना बताया था। दो दिन पहले पुलिस पिकेट का लोकार्पण करने आए एसएसपी ने पहले ही खरखौदा पुलिस को चेतवानी दी थी कि मॉडल थाना बनाने के लिए चाहे जितनी फोर्स ले लो लेकिन अपराध पर नियंत्रण होना चाहिए। वहीं अभी पुलिस पिकेट पर पुलिस फोर्स तैनात भी नहीं हुई कि बदमाशों ने पुलिस की अपराध नियंत्रण प्रणाली को धता बताते हुए महिला से कुंडल लूट लिए। जहां सोमवार को दोपहर के समय जब गांव धनौटा निवासी महिला जगनेश पत्नी ब्रह्मसिंह अपने खेत से काम कर वापस लौट रही थी। जैसे ही महिला खंदावली धनौटा मार्ग पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आये हथियार बंद बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर उससे सोने के कुंडल लूट लिए। सूचना पर तुरंत ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने महिला तथा उसके परिजनों को अपने विश्वास में ले लिया। महिला पक्ष ने तहरीर भी देनी चाही। लेकिन पुलिस ने तहरीर न लेकर जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि यदि घटना हुई है तो मामलेे की जांच कर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें