फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके 47 नहीं, हप्पू से बरामद हुए दो तमंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को दोघट पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर आदित्य उर्फ चट्टान और सुधीर की हत्या के मामले में पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि हप्पू ने दोनों की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों हत्याओं में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं। उधर, एके 47 के विषय में हप्पू ने कोई सटीक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कस्बे में नाई की दुकान पर सुधीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वहीं टीकरी के जंगल में एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी गैंग के सदस्य आदित्य उर्फ चट्टान की भी हत्या कर दी गई थी। दोनों मामलों में अजीत उर्फ हप्पू को नामजद किया गया था। पूछताछ में हप्पू ने दोनों घटनाओं में शामिल होना कबूल किया है। उसने सुधीर की हत्या प्रमोद राठी के साथ मिलकर रंजिश के चलते की थी और आदित्य उर्फ चट्टान की हत्या मुखबिरी के शक में की गई थी। पुलिस ने हप्पू की निशानदेही पर दोनों हत्याकांड में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे बरामद किए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें