ढ़िकाना गांव में खेलते समय छात्रों में संघर्ष, एक घायल
बड़ौत (बागपत)। ढ़िकाना गांव में रविवार को शाम के समय गिल्ली-डंडा खेलते समय छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई और देखते-देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक छात्र घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया। ढ़िकाना गांव निवासी सागर कक्षा 11, शुभम कक्षा नौ और दूसरे पक्ष के अक्षय बीए द्वितीय वर्ष और दीपांशु कक्षा 10 के छात्र हैं। रविवार शाम गांव में गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। तभी सागर की अक्षय से किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। इसमें सागर के सिर में चोट आई है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के चारों लोगों को हिरासत में लिया है।